KAAL TIME

Rajasthan Safai Karamchari Recruitment 2026: 24,752 पदों पर निकली भर्ती 

Rajasthan Safai Karamchari Recruitment 2026: 24,752 पदों पर भर्ती, आवेदन 15 अगस्त से शुरू

Rajasthan Safai Karamchari Recruitment 2026: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग द्वारा संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी किया गया है। इस भर्ती के तहत राज्य की 183 नगरीय निकायों में कुल 24,752 संविदा सफाई कर्मचारी पदों पर भर्ती की जाएगी।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अगस्त 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 सितंबर 2026 रात 11:59 बजे निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

Table of Contents

Rajasthan Safai Karamchari Recruitment 2026 – Overview

विवरणजानकारी
भर्ती का नामराजस्थान संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती 2026
विभागस्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान
पद का नामसंविदा सफाई कर्मचारी
कुल पद24,752
नगरीय निकाय183
आवेदन माध्यमऑनलाइन (lsg.urban.rajasthan.gov.in)
आवेदन शुरू15 अगस्त 2026
अंतिम तिथि28 सितंबर 2026
अंतिम समयरात 11:59 बजे
शैक्षणिक योग्यताकोई शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नहीं
अनुभव1 वर्ष का सफाई कार्य अनुभव
न्यूनतम आयु21 वर्ष
अधिकतम आयु40 वर्ष
मानदेय₹7,410 प्रतिमाह
चयन प्रक्रियालॉटरी प्रक्रिया

Rajasthan Safai Karamchari Vacancy 2026

राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग ने राज्य की 183 नगरीय निकायों में संविदा सफाई कर्मचारी के कुल 24,752 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

विज्ञापन के अनुसार यह पद पूर्ण रूप से संविदा आधारित हैं। विभाग द्वारा आवश्यकता के अनुसार पदों की संख्या में कमी या बढ़ोतरी की जा सकती है।

उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले संबंधित नगरीय निकाय में उपलब्ध पदों और श्रेणीवार रिक्तियों की जानकारी देखनी होगी।

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 Important Dates

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 15 अगस्त 2026
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 28 सितंबर 2026
  • अंतिम समय: रात 11:59 बजे तक
  • चयन: नगरीय निकायवार लॉटरी प्रक्रिया

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर अपना आवेदन पूरा करें।

Rajasthan Safai Karamchari Recruitment 2026 Qualification

इस भर्ती की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि संविदा सफाई कर्मचारी पद के लिए कोई शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नहीं की गई है।

हालांकि, अभ्यर्थी के पास राज्य के किसी नगरीय निकाय में सफाई कार्य का कम से कम 1 वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है।

यह अनुभव लगातार एक वर्ष का अथवा अलग-अलग अवधि को मिलाकर कुल एक वर्ष का हो सकता है।

अनुभव प्रमाण पत्र

सफाई कार्य का अनुभव प्रमाण पत्र संबंधित नगरीय निकाय द्वारा निर्धारित प्रारूप में जारी होना चाहिए।
विशेष रूप से ध्यान दें कि विज्ञापन के अनुसार अनुभव प्रमाण पत्र 01 अगस्त 2026 के बाद जारी हुआ होना चाहिए और आवेदन की अंतिम तिथि से पहले का होना चाहिए।

Rajasthan Safai Karamchari Recruitment 2026 Age Limit

इस भर्ती में आयु की गणना 01 जनवरी 2027 से की जाएगी।

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष

आरक्षित वर्ग के राजस्थान मूल निवासी अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आयु में छूट

  • SC/ST/OBC-NCL/MBC-NCL/EWS पुरुष अभ्यर्थी: 5 वर्ष
  • SC/ST/OBC-NCL/MBC-NCL/EWS महिला अभ्यर्थी: 10 वर्ष
  • विधवा एवं परित्यक्ता महिलाओं के लिए विज्ञापन में विशेष आयु प्रावधान दिए गए हैं।
  • दिव्यांग अभ्यर्थियों को नियमानुसार अतिरिक्त छूट का लाभ मिलेगा।

Rajasthan Safai Karamchari Recruitment 2026 Application Fee

आवेदन से पहले One Time Registration यानी OTR शुल्क का भुगतान करना होगा।

श्रेणीOTR शुल्क
सामान्य/अनारक्षित₹600
आरक्षित वर्ग₹400
दिव्यांगजन₹400

यदि अभ्यर्थी पहले से OTR शुल्क जमा कर चुका है, तो विज्ञापन के अनुसार उसे दोबारा OTR शुल्क जमा करने की आवश्यकता नहीं है।

Rajasthan Safai Karamchari Recruitment 2026 Selection Process

>इस भर्ती में सामान्य लिखित परीक्षा के बजाय लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से चयन किया जाएगा।

>विज्ञापन के अनुसार चयन में अनुभव के आधार पर प्राथमिकता दी जाएगी।

लॉटरी चयन की प्राथमिकता

पहली प्राथमिकता:

 उसी नगरीय निकाय में 1 वर्ष का सफाई कार्य अनुभव रखने वाले पात्र अभ्यर्थियों को लॉटरी प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

दूसरी प्राथमिकता:

यदि पद खाली रहते हैं तो संबंधित जिले की अन्य नगरीय निकाय में 1 वर्ष का सफाई कार्य अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को शामिल किया जाएगा।

तीसरी प्राथमिकता:

 इसके बाद भी पद रिक्त रहने पर राजस्थान की किसी भी नगरीय निकाय में 1 वर्ष का सफाई कार्य अनुभव रखने वाले पात्र अभ्यर्थियों को लॉटरी प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

Rajasthan Safai Karamchari Salary 2026

राजस्थान संविदा सफाई कर्मचारी पद पर चयनित अभ्यर्थियों को विज्ञापन में दिए गए प्रावधान के अनुसार ₹7,410 प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।

यह मानदेय श्रम विभाग की 13 दिसंबर 2024 की अधिसूचना के अनुसार निर्धारित किया गया है।

Rajasthan Safai Karamchari Recruitment 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

इस भर्ती के लिए मुख्य रूप से निम्न शर्तें महत्वपूर्ण हैं:

  1. अभ्यर्थी राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
  2. अभ्यर्थी की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  3. संविदा सफाई कर्मचारी पद के लिए कोई शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नहीं है।
  4. अभ्यर्थी के पास 1 वर्ष का सफाई कार्य अनुभव होना चाहिए।
  5. अनुभव संबंधित नगरीय निकाय द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार प्रमाणित होना चाहिए।
  6. अभ्यर्थी केवल एक नगरीय निकाय के लिए आवेदन कर सकता है।
  7. गलत या अपूर्ण जानकारी देने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है।

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 Apply Online कैसे करें?

इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं:

Step 1

सबसे पहले राजस्थान स्वायत्त शासन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। (lsg.urban.rajasthan.gov.in)

Step 2

SSO पोर्टल के माध्यम से Login करें।

Step 3

Citizen Apps में Recruitment Portal का चयन करें।

Step 4

संबंधित भर्ती में Apply Now पर क्लिक करें।

Step 5

यदि OTR पहले से नहीं किया है तो पहले One Time Registration (OTR) पूरा करें।

Step 6

अपनी श्रेणी, व्यक्तिगत जानकारी और अन्य आवश्यक विवरण भरें।

Step 7

आवेदन में मांगे गए आवश्यक दस्तावेज और अनुभव प्रमाण पत्र की जानकारी दर्ज करें।

Step 8

आवेदन में Live Photo कैप्चर करना होगा और Visible Mark की जानकारी भी दर्ज करनी होगी।

Step 9

सभी जानकारी ध्यानपूर्वक जांचने के बाद आवेदन Submit करें।

Step 10

आवेदन जमा होने के बाद प्राप्त Application ID को सुरक्षित रखें और आवेदन पत्र का Print जरूर निकाल लें।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि केवल आवेदन का Preview देखना आवेदन Submit माना नहीं जाएगा।

जरूरी दस्तावेज

आवेदन एवं दस्तावेज सत्यापन के दौरान आवश्यकता के अनुसार निम्न दस्तावेज तैयार रखें:

  • आधार कार्ड/पहचान पत्र
  • जन आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • EWS प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • अनुभव प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक दस्तावेज, यदि संबंधित प्रक्रिया में मांगे जाएं
  • मोबाइल नंबर
  • ई-मेल आईडी
  • अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र

अभ्यर्थियों को अपनी श्रेणी के अनुसार नवीनतम एवं वैध प्रमाण-पत्र तैयार रखने चाहिए।

Rajasthan Safai Karamchari Recruitment 2026 में महत्वपूर्ण सावधानियां

आवेदन करते समय इन बातों का विशेष ध्यान रखें:

  • केवल एक नगरीय निकाय में आवेदन करें।
  • एक से अधिक नगरीय निकाय में आवेदन करने पर आवेदन निरस्त किए जा सकते हैं।
  • अपनी सही श्रेणी में ही आवेदन करें।
  • मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी स्वयं की दें।
  • आवेदन में गलत जानकारी न भरें।
  • अनुभव प्रमाण पत्र निर्धारित नियमों के अनुसार होना चाहिए।
  • आवेदन का Application ID सुरक्षित रखें।
  • आवेदन की अंतिम तिथि का इंतजार न करें।
  • विभाग की वेबसाइट पर भर्ती से संबंधित नवीनतम अपडेट चेक करते रहें।

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026
ULB-wise Vacancy Table

1. गैर अनुसूचित क्षेत्र (Non-Scheduled Area)

क्रमांकULB Nameनगरीय निकायTotal Vacant Post
1AJMERअजमेर290
2KISHANGARHकिशनगढ़81
3PUSHKARपुष्कर68
4BEAWARब्यावर201
5JAITARANजैतारण64
6VIJAINAGARविजयनगर74
7DIDWANAडीडवाना111
8KUCHAMAN CITYकुचामनसिटी141
9LADNUलाडनूं56
10MAKRANAमकराना237
11NAWAनावा20
12PARBATSARपरबतसर24
13KEKRIकेकड़ी74
14SARWARसरवाड़32
15TODARAISINGHटोडारायसिंह56
16KUCHERAकुचेरा27
17MERTA CITYमेड़ता सिटी71
18MUNDWAमूण्डवा36
19NAGAURनागौर160
20JAHAZPURजहाजपुर16
21SHAHPURAशाहपुरा (भीलवाड़ा)47
22DEOLIदेवली14
23MALPURAमालपुरा80
24NIWAIनिवाई42
25TONKटोंक242
26UNIARAउनियारा14
27ASINDआसीन्द30
28BHILWARAभीलवाड़ा296
29GANGAPURगंगापुर41
30GULABPURAगुलाबपुरा58
31MANDALGARHमाण्डलगढ़24
32ALWARअलवर426
33KHERLIखेरली25
34RAJGARH (ALWAR)राजगढ़(अलवर)39
35RAMGARH (SIKAR)रामगढ़ (सीकर)109
36BANDIKUIबांदीकुई101
37DAUSAदौसा211
38LALSOTलालसोट90
39JAIPURजयपुर4,811
40BAGRUबगरू100
41CHAKSUचाकसू64
42CHOMUचौमू183
43JOBNERजोबनेर60
44KISHANGARH RENWALकिशनगढ़ रेनवाल73
45PHULERAफुलेरा63
46SAMBHARसांभर64
47SHAHPURA(J)शाहपुरा(जयपुर)25
48BHIWADIभिवाड़ी350
49KHAIRTHALखैरथल103
50TIJARAतिजारा76
51BEHRORबहरोड़78
52KOTPUTLIकोटपुतली148
53VIRATNAGARविराटनगर25
54BISSAUबिसाऊ72
55CHIRAWAचिड़ावा130
56JHUNJHUNUNझुंझुनूं287
57MANDAWAमण्डावा71
58MUKANDGARHमुकुन्दगढ़42
59NAWALGARHनवलगढ़176
60PILANIपिलानी96
61SURAJGARHसूरजगढ़67
62VIDYAVIHARविद्याविहार44
63KHETRIखेतड़ी27
64NEEM-KA-THANAनीम का थाना73
65SRI MADHOPURश्रीमाधोपुर50
66UDAIPURWATIउदयपुरवाटी87
67FATEHPURफतेहपुर248
68KHANDELAखण्डेला30
69LACHHMANGARH (SIKAR)लक्ष्मणगढ़ (सीकर)98
70LOSALलोसल84
71REENGUSरींगस90
72SIKARसीकर480
73BALOTRAबालोतरा85
74BARMERबाड़मेर164
75JAISALMERजैसलमेर149
76POKARANपोकरण67
77JODHPURजोधपुर890
78BILARAबिलाड़ा65
79PIPAR CITYपीपाड़ सिटी89
80PHALODIफलौदी75
81BHINMALभीनमाल38
82JALOREजालोर98
83BALIबाली39
84KHUDALA FALNAखुडाला-फालना63
85PALIपाली287
86RANIरानी37
87SADRIसादड़ी67
88SOJAT CITYसोजत सिटी95
89SUMERPURसुमेरपुर68
90TAKHATGARHतखतगढ़29
91SANCHOREसांचौर85
92PINDWARAपिण्डवाड़ा26
93SHEOGANJशिवगंज5
94SIROHIसिरोही57
95BAYANAबयाना75
96BHARATPURभरतपुर450
97BHUSAWARभुसावर55
98NADBAIनदबई50
99WEIRवैर40
100DEEGडीग76
101KAMANकामां82
102KUMHERकुम्हेर30
103NAGARनगर68
104BARIबाड़ी200
105DHAULPURधौलपुर340
106RAJAKHERAराजाखेड़ा10
107GANGAPUR CITYगंगापुर सिटी163
108TODABHIMटोडाभीम51
109HINDAUNहिण्डौन328
110KARAULIकरौली230
111SAWAI MADHOPURसवाई माधोपुर271
112ANUPGARHअनूपगढ़78
113RAISINGHNAGARरायसिंहनगर20
114BIKANERबीकानेर1,084
115DESHNOKEदेशनोक49
116NOKHAनोखा110
117SRI DUNGARGARHश्रीडूंगरगढ़70
118GAJSINGHPURगजसिंहपुर11
119KESRISINGHPURकेसरीसिंहपुर17
120SRIVIJAYNAGARश्रीविजयनगर5
121PADAMPURपदमपुर25
122SADULSHAHARसादुलशहर20
123SRI GANGANAGARश्रीगंगानगर318
124SRIKARANPURश्रीकरणपुर42
125SURATGARHसूरतगढ़100
126BHADRAभादरा39
127HANUMANGARHहनुमानगढ़164
128NOHARनोहर18
129PILIBANGAपीलीबंगा45
130RAWATSARरावतसर82
131SANGARIAसंगरिया52
132BIDASARबिदासर64
133CHHAPARछापर30
134CHURUचूरू320
135RAJALEDARराजलेदसर33
136RAJGARH(CHURU)राजगढ़(चूरू)120
137RATANGARHरतनगढ़109
138RATANNAGARरतननगर35
139SARDARSHAHARसरदारशहर200
140SUJANGARHसुजानगढ़300
141TARANAGARतारानगर50
142BAGGARबग्गड़36
143BARI SADRIबड़ी सादड़ी28
144BEGUNबेगूं28
145RAWATBHATAरावतभाटा10
146KAPASANकपासन25
147NIMBAHERAनिम्बाहेड़ा110
148AMETआमेट24
149DEOGARHदेवगढ़20
150NATHDWARAनाथद्वारा57
151RAJSAMANDराजसमन्द83
152BHINDERभीण्डर24
153FATEHNAGARफतेहनगर13
154KANORकानोड़24
155UDAIPURउदयपुर300
156CHITTAURGARHचित्तौड़गढ़187
157ANTAअन्ता53
158BARANबारां144
159CHHABRAछबड़ा52
160MANGROLमांगरोल39
161BUNDIबूंदी201
162INDRAGARHइन्द्रगढ़26
163KAPRAINकापरेन37
164KESHORAIPATANकेशोरायपाटन27
165LAKHERIलाखेरी44
166NAINWAनैनवां17
167AKLERAअकलेरा31
168BHAWANI MANDIभवानीमंडी51
169JHALAWARझालावाड़70
170JHALRAPATANझालरापाटन120
171PIRAWAपिड़ावा34
172KOTAकोटा1,357
173RAMGANJ MANDIरामगंजमण्डी66
174SANGODसांगोद29
Total24,277

2. अनुसूचित क्षेत्र (Scheduled Area)

क्रमांकULB Nameनगरीय निकायTotal Vacant Post
1MOUNT ABUमाउंट आबू46
2ABU ROADआबू रोड125
3SALUMBARसलूम्बर18
4PRATAPGARHप्रतापगढ़70
5CHHOTI SADRIछोटी सादड़ी25
6BANSWARAबांसवाड़ा64
7KUSHALGARHकुशलगढ़20
8SAGWARAसागवाड़ा35
9DUNGARPURडूंगरपुर72
Total475

Q1. Rajasthan Safai Karamchari Recruitment 2026 में कितने पद हैं?

उत्तर: इस भर्ती में कुल 24,752 संविदा सफाई कर्मचारी पद विज्ञापित किए गए हैं।

Q2. Rajasthan Safai Karamchari Recruitment 2026 के आवेदन कब शुरू होंगे?

उत्तर: ऑनलाइन आवेदन 15 अगस्त 2026 से शुरू होंगे।

Q3. आवेदन की अंतिम तारीख क्या है?

उत्तर: आवेदन की अंतिम तारीख 28 सितंबर 2026 रात 11:59 बजे है।

Q4. सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए कितनी शैक्षणिक योग्यता चाहिए?

उत्तर: विज्ञापन के अनुसार इस पद के लिए कोई शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नहीं है।

Q5. क्या अनुभव जरूरी है?

उत्तर: हां। अभ्यर्थी के पास राज्य के किसी नगरीय निकाय में सफाई कार्य का 1 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

Q6. Rajasthan Safai Karamchari का मानदेय कितना है?

उत्तर: चयनित संविदा सफाई कर्मचारी को ₹7,410 प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।

Q7. चयन कैसे होगा?

उत्तर: पात्र अभ्यर्थियों का चयन नगरीय निकायवार लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।

Q8. क्या एक अभ्यर्थी कई नगरीय निकायों में आवेदन कर सकता है?

उत्तर: नहीं। अभ्यर्थी अपनी इच्छा अनुसार केवल एक नगरीय निकाय में आवेदन कर सकता है।

निष्कर्ष

Rajasthan Safai Karamchari Recruitment 2026 उन अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है जो राजस्थान में संविदा सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं। इस भर्ती में 24,752 पद, बिना शैक्षणिक योग्यता की शर्त और 1 वर्ष के सफाई कार्य अनुभव की आवश्यकता प्रमुख बिंदु हैं।

आवेदन प्रक्रिया 15 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक चलेगी। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले अपने संबंधित नगरीय निकाय की रिक्तियों, श्रेणीवार आरक्षण, अनुभव प्रमाण पत्र और अन्य पात्रता शर्तों को ध्यानपूर्वक जांच लें

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 24752 Posts Apply Online

BPSC School Teacher TRE 4.0 Online Form 2026( 32,388 )

IBPS Clerk (CSA) 16th 2026

4 thoughts on “Rajasthan Safai Karamchari Recruitment 2026: 24,752 पदों पर निकली भर्ती ”

Leave a Comment